कृषि मंत्री सुर्य प्रताप साही ने योजनाओं के कार्यों के प्रगति की समीक्षा।



      अयोध्या। जनपद प्रभारी मंत्री  कृषि मंत्री  सूर्य प्रताप शाही  ने   विधायक सदर  वेद प्रकाश गुप्ता ,  विधायक रुदौली  राम चन्द्र यादव,  विधायक  अमित सिंह ,  विधायक गोसाईगंज  अभय सिंह , जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह , मुख्य विकास अधिकारी भाजपा जिला अध्यक्ष  संजीव सिंह  और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद अयोध्या के अंतर्गत विधानसभावार विभिन्न योजनाओं के कार्यों के प्रगति की समीक्षा आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के सभागार में आहूत की गई। मंत्री ने कहा कि सभी विधानसभा के प्रस्तावों का परीक्षण कर के सभी माननीय विधायकगणों के प्रस्ताव सम्मिलित कर एक पूर्ण कार्ययोजना तैयार की जाएं। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि आज की बैठक में जनपद अयोध्या के कुल 803 कार्य योजनाओं जिनकी लागत 268881.32 लख रुपए है का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है जिस पर  मंत्री  ने सभी कार्यों की वरीयता का परीक्षण कर पुनः माननीय विधायकगण से अनुमोदन प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने