अन्नकूट पूजन

   
     अयोध्या। श्री धर्म हरि: चित्रगुप्त मंदिर मीरपुर डेरा बीबी अयोध्या में स्थित है श्री धर्म हरि मंदिर पर अन्नकूट पूजन किया गया। इस पूजन में 56 प्रकार के भोग श्री धर्म हरि को अर्पित किया गया अन्नकूट पूजन के साथ भजन का कार्यक्रम भी हुआ। इस पूजन के बाद आए हुए हजारों भक्तों ने भोज प्रसाद ग्रहण किया। इस पूजन में सभी समाज के भक्त गण सम्मिलित हुए और भगवान का दर्शन पूजन कर भोज प्रसाद ग्रहण किया। कायस्थ धर्म सभा के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश सहाय तथा उपाध्यक्ष एडवोकेट सत्येंद्र श्रीवास्तव में पत्रकारों को बताया कि इस मंदिर में चित्रगुप्त भगवान जो पूरे संसार के अच्छाइयों और बुराइयों का लेखा-जोखा रखते हैं इस मंदिर में विराजमान है, उनके साथ में श्री सीताराम सहित लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न सहित पूरा परिवार भी विराजमान है। उन्होंने बताया की दीपावली के बाद अन्नकूट का पूजन 56 प्रकार के भोग भगवान श्री धर्म हरि को अर्पित किए जाते हैं अन्नकूट पूजन के दूसरे भाई दूज के दिन प्रातः काल कलम दवात का पूजन कायस्थ परिवार एवं अन्य संवर्गों के लोग की कलम दवात की पूजा इस मंदिर में करते हैं इसके बाद हवन तथा तत्पश्चात दीप जान का कार्यक्रम शुरू होता है  अयोध्या में कल्पवास करने वाले भक्तगण अपना कल्पवास पूरा करने के बाद इस मंदिर में दीपदान करने जरूर आते हैं ऐसा बताया जाता है कि कल्प वास करने वाले भक्त जब तक इस मंदिर में श्री धर्म हरि का दर्शन नहीं करते तब तक इनका कल्प उपवास पूरा नहीं माना जाता है।
     


एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने