अयोध्या में दीपदान का कार्यक्रम।

                          दीपदान 
      अयोध्या। श्री धर्म हरि चित्र गुप्त मंदिर पर प्रत्येक वर्ष भाई दूज यानी यम द्वितीया तिथि को चित्रगुप्त भगवान के मंदिर में प्रातः काल कायस्थ धर्म सभा द्वारा कलम दवात की पूजा हवन किया जाता है उसके बाद पूरे दिन रात तक दीपदान चलता रहता है अयोध्या में आए हुए कल्पवासी इस दिन उनका कल्प वास पूरा होता है और कल्पवास पूरा होने के बाद सभी कल्पवासी चित्रगुप्त भगवान का दर्शन करते हैं और दीप आरती करके दीपदान करते हैं हजारों की संख्या में भक्तगण इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं और दीप दान करते हैं। इस वर्ष भी हजारों की संख्या में भक्तगण आए और दीपदान किया दीपदान किया। भाई दूज के दिन प्रातः काल से ही दीप दान शुरू हो  जाता है और रात तक चलता है कायस्थ धर्म सभा द्वारा चित्रगुप्त मंदिर में कलम दवात की पूजा प्रातः 10:00 बजे से शुरू की गई उसके बाद हवन आरती तथा प्रसाद वितरण दिनभर चलता रहा शाम से देर रात तक भंडारे का कार्यक्रम भी चलता रहा भजन संध्या भी चली। कायस्थ धर्म सभा के अध्यक्ष सतीश सहाय ने बताया की प्रत्येक वर्ष का धर्म सभा इस आयोजन को करती है इस कार्यक्रम में अध्यक्ष सतीश सहाय उपाध्यक्ष मोहन श्रीवास्तव सत्येंद्र श्रीवास्तव विश्व दीपक श्रीवास्तव राजकुमार श्रीवास्तव धर्म सभा के कोषाध्यक्ष तथा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष तथा महिला प्रकोष्ठ की महिला पदाधिकारी आदि कमेटी के सभी लोगों ने इसमें भाग लिया और योगदान दिया।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने