सुलतानपुर में बस और ट्रक की भ‍िड़ंत में, चालक-पर‍िचालक की मौत, दो गंभीर।

      कादीपुर (सुलतानपुर)। कादीपुर से शाहगंज जा रही सुल्तानपुर डिपो की बस बजरंग नगर के पास एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही ट्रक से भि‍ड़ गई। जिससे बस में सवार चालक और परिचालक की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना पुल‍िस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुल‍िस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज दिया है। वहीं घायलों को इलाज के ल‍िए अस्‍पताल भेजा है जहां उन सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे से आवागमन भी बाध‍ित हो गया।बताया जा रहा है क‍ि शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे सुल्तानपुर डिपो की बस UP 44 AT 0039 कादीपुर से शाहगंज की ओर जा रही थी। बस कादीपुर से 4 किलोमीटर आगे बजरंग नगर बाजार के पास पहुंची ही थी क‍ि सामने से एक ट्रैक्‍टर आ रहा था। इस दौरान बस ट्रैक्टर को ओवरटेक करने लगी। तभी स्पीड के साथ सामने से आ रही ट्रक और बस की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गया।
              हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भागा

       बस में बिजेथुआ से अयोध्या जाने वाली बस का परिचालक भी मौजूद था। जो ड्यूटी के लिए विजेठुआ जा रहा था। इस भिड़ंत में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरभ तिवारी पुत्र कृष्ण कुमार तिवारी निवासी पारस पट्टी के रूप में हुई है। वहीं चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
              पुल‍िस ने पोस्‍टमार्टम को भेजा शव

      मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुल‍िस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुल‍िस पहुंच गई। पुल‍िस ने शव को कब्‍जे में लि‍या और पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज दिया। वहीं एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर लाया गया। जहां घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने