यूपी में बदलेगा मौसम, कल से दो दिनों तक होगी बारिश; आंधी तूफान की भी।

         यूपी-दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में कड़ाके की सर्दी जारी है। सुबह और रात के समय घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है, जबकि दिन में गलन वाली ठंड ने सबको मुश्किल में डाल दिया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में 10-12 जनवरी के बीच बारिश, आंधी तूफान आने वाला है। इसके अलावा, ओले गिरने की भी संभावना है। इससे आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। यूपी में कल से मौसम बदलेगा और दो दिन तक बारिश व आंधी तूफान आएगा।
         पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में गंभीर शीतलहर चली। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा में भी शीतलहर का प्रकोप देखा गया। उत्तराखंड के कुछ इलाकों में पाला पड़ा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि में सुबह और रात के समय घने कोहरे से विजिबिलिटी भी काफी कम रह गई।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने