यूपी में अभी गलन और ठिठुरन से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। साथ ही शीत दिवस होने की भी संभावना है। लखनऊ में बुधवार को दोपहर तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। इसके बाद कोहरे की ओट में धूप निकली भी तो सर्द हवाओं के कारण ठंड का अहसास कम नहीं हुआ। शाम 4 बजे तक कोहरे के बीच से धूप की आंख मिचौली चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार अभी आठ दिन तक गलन और ठिठुरन का सिलसिला जारी रह सकता है। 10 जनवरी तक बर्फीली हवा से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। 11 और 12 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इसके असर से बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है।
यूपी में गलन और ठिठुरन से राहत नहीं, घने कोहरे का अलर्ट; हो सकती है बारिश
byManas Samachar
-
0