मिल्कीपुर -अयोध्या। 7 जनवरी 2024 से बाल विकास परियोजना मिल्कीपुर की तरफ से पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया जिसमें बाल विकास परियोजना मिल्कीपुर हैरिग्टन गंज तथा अमानीगंज की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया
कार्यक्रम का संचालन करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रियंका दुबे द्वारा बताया गया कि यह प्रशिक्षण दिनांक 9 जनवरी 2025 तक चलेगा जिसमें आंगनबाड़ी कार्यत्रियो को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं पढ़ाई ECCE, बच्चों एवं माताओ के पोषण और आंगनबाड़ी केंद्र संचालन के विषय में विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा.
प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम अधिकारी अयोध्या द्वारा ECCE की आवश्यकता पर चर्चा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति ECCE पॉलिसी, शिक्षा का अधिकार, बाल अधिकार नवचेतना, आधारशिला पर प्रशिक्षित किया गया . उमाया फाउंडेशन के आदित्य जी द्वारा दिव्यांग बच्चों के समावेशी विकास पर प्रशिक्षण दिया गया,कार्यक्रम में मुख्य सेविका विभा सिंह संगीता वर्मा आरती रावत आदि उपस्थित रहे।
