सीता रसोई बनकर तैयार:देसी घी से पूड़ी-हलवा बनेगा; एक घंटे 50 लोग ही कर सकेंगे दर्शन।



          22 जनवरी, 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के वक्त ही एक रसोई परिसर में बनाई गई थी, लेकिन यह बहुत व्यवस्थित नहीं थी। अब ग्राउंड फ्लोर के साथ मंदिर की दोनों मंजिल बनकर तैयार हो चुकी हैं। 5 जून, 2025 को राजा राम भी पहले फ्लोर पर विराजमान हो चुके हैं। साथ ही 8 और मंदिरों में भी देव विराजमान हो चुके हैं।

         विराजमान देवों के भोग प्रसाद के लिए नई  व्यवस्था कर ली गई है। अब अन्नपूर्णा देवी के मंदिर की नई रसोई लगभग बनकर तैयार हो गई है। इसमें सुबह, दोपहर और शाम के अलग-अलग भोग को तैयार करने की व्यवस्थाएं की गई हैं। यह रसोई हाईटेक बनाई गई हैं। फ्रिज, मिक्सर के साथ रसोई को सजाया गया है, जिससे मौसम को देखते हुए भोग तैयार किया जाएगा। 15 जुलाई, 2025 से नई रसोई में भोजन बनना शुरू हो जाएगा। हर घंटे केवल 50 लोग ही कर सकेंगे दर्शन।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने