अयोध्या: रामलला के दरबार में बढ़े श्रद्धालु, बढ़ा कारोबार, लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन आ रहे हैं दर्शन के लिए।


             रामनगरी अयोध्या में आनें वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अब बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले पांच दिनों में साढ़े चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए हैं। वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़ तेजी से बढ़ रही है। भक्तों की बढ़ी संख्या ने न सिर्फ धार्मिक माहौल को जीवंत कर दिया है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई है।
            रामनवमी मेले के बाद से ही श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से घटी थी। रामलला के दरबार में रामनवमी से पहले जहां रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन करते थे। वहीं रामनवमी के बाद यह संख्या घटकर लगभग 50 हजार तक हो गई। अब जून के महीने में एक बार फिर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। भगवान के दरबार में रोजाना लगभग एक लाख श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे हैं। इससे धार्मिक पर्यटन तो बढ़ा ही है, साथ ही कारोबार भी चमक रहा है। प्रसाद, फूल माला के साथ होटल, रेस्टोरेंट आदि की दुकानदारी भी बढ गई है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने