सरयू ने पार किया खतरे का निशान, राप्ती-रोहिन का ये है हाल नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदियों में छोड़े गए पानी से राप्ती नदी समेत अन्य नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे गोरखपुर जिले के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। कछारांचल में ज्ञानकोल, बिहुआ, बगहा, नेतवार पट्टी और कोटिया निरंजन सहित दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं।