संत भीखा दास कुटी पर राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का किया गया भव्य आयोजन।



अमानीगंज अयोध्या मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल संत भीखा दास कुटी के प्रांगण में राष्ट्रीय एकता को समर्पित 'विराट कुश्ती दंगल' का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने किया। उन्होंने अखाड़े में उतरकर पहलवानों का हाथ मिलवाया और खेल भावना की शपथ दिलाते हुए कुश्ती शुरू कराई।इस अवसर पर पवन सिंह ने कहा कुश्ती हमारे देश की मिट्टी से जुड़ा पारंपरिक खेल है। ऐसे आयोजनों से न केवल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलता है, बल्कि यह 'राष्ट्रीय एकता' का भी जीवंत प्रतीक है। ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे दंगल मील का पत्थर साबित होते हैं।
दिग्गज पहलवानों की भिड़ंत में अयोध्या, हरिद्वार, दिल्ली और पंजाब से आए पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जी-तोड़ मेहनत की। दंगल में कई मुकाबले बराबरी पर छूटे, तो कुछ में पहलवानों ने 'धोबी पछाड़' और 'आसमान पटक' जैसे दांवों से चंद मिनटों में जीत हासिल कर ली।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने