अयोध्या। नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित रहता है। पूरे विधि विधान से माता की पूजा करने पर जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चलेगा। दुर्गा माता के रूप में मानी जाने वाली मां चंद्रघंटा को नवरात्रि का तीसरा दिन समर्पित रहता है। पूरे विधि विधान से मां चंद्रघंटा की पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है।
माता के पूजा की विधि:-
1.सुबह उठकर स्नान के बाद मंदिर साफ करें.
2. दुर्गा माता का गंगाजल से अभिषेक करें.
3. माता को अक्षत लाल चंदन सुंदरी सफेद और लाल पुष्प अर्पित करें.
4. प्रसाद के रूप में माता को फल और मिष्ठान चढ़ावे.
5.घर के मंदिर में धूप बत्ती और घी का दीपक जलाएं. 6.दुर्गा सप्तशती का और दुर्गा चालीसा का पाठ करें. 7.पान के पत्ते पर कपूर और लौंग रखकर आरती करें. 8.बाद में क्षमा याचना प्रार्थना करें.