सुल्तानपुर। अनियमितता का आरोप बढ़ता जा रहा है इसी क्रम में जिले की 139 ग्राम पंचायतें जांच के दायरे में आ गई हैं। शिकायतें शपथ पत्र के साथ मिलने पर जांच अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। महीनों से चल रही जांच में अभी तक 41 ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट आ सकी है। रिपोर्ट से कई ग्राम पंचायतों पर कार्रवाई का खतरा मंडराने लगा है। कार्य व भुगतान के विवरण की व्यवस्था ऑनलाइन कराने के बाद भी अनियमितता के मामलों में कमी नहीं आ पा रही है। इस वित्तीय वर्ष में जिले की 979 ग्राम पंचायतों में 139 पर अनियमितता के आरोप लग चुके हैं। ज्यादातर प्रकरणों में गांव के लोगों की ओर से शपथ पत्र व साक्ष्यों के साथ शिकायतें करने से जांच का निर्देश दिया गया है।डीएम की ओर से नामित अधिकारियों की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। पंचायतराज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अभी तक कराई जा रही जांच में 41 की रिपोर्ट अधिकारियों की ओर से भेजी गई है। विभाग की ओर से रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है।
Sultanpur: जांच के दायरे में 💐139 💐ग्राम पंचायतें
byManas Samachar
-
0