डिजिटल अटेंडेंस: शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। सूत्रों के अनुसार, सरकारी स्कूलों में डिजिटल अटेंडेंस के फैसले को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। मामले को लेकर पूरे प्रदेश भर में सरकारी स्कूलों के शिक्षक प्रदर्शन कर रहे थे। वे डिजिटल अटेंडेंस का विरोध कर रहे थे।
मामले को लेकर शिक्षक संघ ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से मुलाकात की थी। इसके बाद मनोज कुमार सिंह ये आदेश जारी किया है। अब मामले में समस्या के निस्तारण के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। कमेटी पूरे मामले की गहन जांच करेगी। इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।। सूत्रों के अनुसार, दो महीने तक अब सरकारी स्कूल के शिक्षकों को डिजिटल अटेंडेंस नहीं लगाना होगा।