लखनऊ।कुकरैल रिवरफ्रंट के दायरे में अकबरनगर के बाद आए रहीमनगर, खुर्रमनगर, पंतनगर, इंद्रप्रस्थनगर और अबरारनगर के लोग अपने घरों को अवैध बताकर लाल निशान लगाए जाने से काफी गुस्से में और गमगीन भी। शनिवार, रविवार को इसके विरोध में अलग-अलग तरह से प्रदर्शन करने वाले इलाके के लोगों ने देर रात सोमवार को अचानक शंख, ढोल, नगाड़े बजाने लगे। कुकरैल किनारे खुशी की लहर दौड़ गई।
स्थानीय लोग सीएम योगी आदित्यनाथ, बाबा गोरखनाथ की जय-जयकार के नारे लगाने लगे। रिवरफ्रंट के दायरे में आ रहे लोगों ने बताया कि सरकार ने उनकी प्रर्थना सुन ली है। अब उनके घरों के ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी गई। कुछ लोगों ने कहा, हम यही नहीं समझ पा रहे थे कि हमारे घर अवैध कैसे मान लिए गए। इन लोगों का कहना है कि ध्वस्तीकरण को रोका जाए।योगी जी ने हमारी मांग मानकर बड़ी राहत दी है, अब हमारे घर नहीं तोड़े जाएंगे।