ध्वस्तीकरण: अपराधियों की अवैध संपत्ति पर शासन के निर्देश के अनुसार प्रशासन द्वारा की जा रही है कार्यवाही। यह विद्यालय सरकारी जमीन पर बनया गया था साथ ही प्रबंधक और राजस्व कि टीम पर मुकदमा दर्ज भी कराया गया है।
औरैया जनपद के सेहुद ग्राम पंचायत की 10 एकड़ कि ग्राम सभा की जमीन पर साल 1971-72 की फर्जी अवैध तरीके से 52 साल से काबिज लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई प्रशासन कि शुरू हुई है। जनपद के उच्चाधिकारियों के आदेश पर जमीन पर बनाये गए जनता महाविद्यालय और जनता माध्यमिक विद्यालय की वर्तमान प्रबंधक मिथलेश कुमारी समेत फर्जी तरीके से शामिल रहे तत्कालीन राजस्व कर्मियों के खिलाफ क्षेत्रीय लेखपाल ने दिबियापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
फर्जी तरीके से कब्जा की गई जमीन का खुलासा 52 वर्ष बाद हुआ है।
बिधूना के देवरांव गांव निवासी चंद्रमणि बाजपेई ने साल 1971-72 के फर्जी आवंटन को दिखा कर सेहुद ग्राम पंचायत के मजरा देवराय का पुर्वा में औरैया दिबियापुर रोड किनारे 10 एकड़ जमीन हथिया कर ग्राम सभा की सरकारी जमीन पर काबिज हो गए थे। इतना ही नही काबिज होने के बिल्डिंग बनाने के साथ ही दो कॉलेज शुरू कर दिये और कॉलेज के प्रबंधक भी बन गये।