लखनऊ में फिर बुलडोजर चलना निश्चित, गिराए जाएंगे 39 अवैध निर्माण; लविप्रा0 ने चस्पा किया नोटिस।

        लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास रेड जोन में  एलडीए ने 39 अवैध निर्माणों को चिह्नित कर नोटिस चस्पा कराई है। अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए बगैर कराया गया है अवैध तरीके से निर्माण। लोगों को घर खाली करने के लिए कहा गया है।  
       नियमतः एयरपोर्ट के आसपास रेड जोन में बिना अनुमति लिए निर्माण कार्य नहीं कराया जा सकता है। इसके लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से अनुमति लेनी होती है। इस संबंध में एयरपोर्ट प्रशासन ने एलडीए उपाध्यक्ष को पत्र भेजकर स्थिति के बारे में बताया था।
        

रेड जोन में हैं कई भवन

कहा गया था कि कई भवन निर्माणाधीन हैं। वे एयरपोर्ट के रेड जोन में हैं। इसी के बाद 12 अगस्त को एलडीए की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान यह बात भी सामने आई थी कि एयरपोर्ट की दीवार से सटाकर ही कालोनी बसाई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने