लखनऊ:
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरों को बड़ी खुशखबरी दी है। अब यूट्यूबर 8 लाख रुपये तक प्रतिमाह कमा सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने नई सोशल मीडिया पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में नीति लाने के लिए विभाग लंबे समय से प्रयासरत था।
वहीं एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम के अकाउंट होल्डर, संचालक, इन्फ्लूएंसर को भुगतान के लिए श्रेणीवार अधिकतम सीमा क्रमशः 5 लाख, 4 लाख, 3 लाख और 3 लाख रुपये प्रतिमाह निर्धारित की गई है।