राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुनी गईं सुल्तानपुर की ये टीचर, अकेले रौशन कर रहीं सैंकड़ों घर के चिराग

       सुल्तानपुर. हमारे जीवन को आकार देने और बेहतर भविष्य का निर्माण करने में शिक्षकों की अहम भूमिका है. एक शिक्षक ऐसी मशाल है जो सैंकड़ों चिरागों को रौशन करता है. इसी महती कार्य में जुटी हैं सुल्तानपुर के केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. दीपा द्विवेदी. उन्होंने इनोवेशन के माध्यम से विषय को कुछ इस तरह रोचक बनाया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उनको राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित कर लिया।
           जहां एक ओर महिलाओं की अशिक्षा और पिछड़ेपन पर चर्चा होती है, वहीं कुछ महिलाएं समाज में प्रेरणास्रोत बनकर उभरती हैं. ऐसी ही मिसाल पेश की है सुल्तानपुर की डॉ. दीपा द्विवेदी ने. वे केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुल्तानपुर में अध्यापिका हैं।उनके शिक्षण की विशेष शैली और बच्चों को सरल भाषा में समझाने के गुण के लिए उन्हें जिला और राज्य स्तर पर कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।



एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने