बस्ती। जिले मे दो गाँवो के बीच बीती रात हुई हिसक झडप जिसमे 9 लोग गंभीर रूप से घायल, जिन्हें जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया गया वहीं झडप के दौरान आग जनी की घटना को भी दिया गया अंजाम जिसमे एक कार और कई बाइक जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची सोनहा थाने कि पुलिस, कार्यावाही करते हुये लगभग 6-7 लोगों को पुलिस हिरासत मे लेकर पूछताछ जारी है वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन व एडिशनल एसपी एव सीओ ने घटना का जायजा लिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के दुबौली चौराहे पर सोमवार की रात 10:00 बजे सिद्धार्थ नगर जिले के मडहला व बगडिहवा के दो गांव के बीच कुछ समय पहले हुए विवाद की रंजिश चल रही थी कि सोमवार को बगडिहवा गांव के कुछ लोग डेल्टा चाय की दुकान दुबौली पर चाय पी रहे थे की मडहला गांव के कुछ लोग उसी दुकान पर आ पहुंचे दोनों आपस में विवाद करने लगे इसी बीच दोनों पक्षों ने अपने अपने गांव से फोन करके कुछ लोगों को बुला लिया और दोनों गांव के लोग दुबौली चौराहे के बस्ती डुमरियागंज रोड़ लाठी डंडे व राड से आपस में मारपीट करनें लगे इसके चलते 25- 30 मिनट तक रास्ता जाम रहा। आगजनी के दौरान एक बुलेरो और कई वाइक में आग लगा दी गई जो जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने दोनों वाहनों में लगे आग को बुझाया उधर सूचना मिलते ही सोनहा पुलिस व सिद्धार्थ नगर की डुमरियागंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मौके पर सी ओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा उन्होंने तुरंत थाना प्रभारी सोनहा को निर्देशित किया कि मुकदमा पंजीकृत कर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करें। घटना के बाद थाना गौर थाना रुधौली, थाना सोनहा व थाना डुमरियागंज की पुलिस मौजूद रही घटना में 9 लोग घायल हुए जिसमें चार की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची सोनहा पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में शामिल शेष लोगों को पुलिस तलाश कर रही है। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य लोगों की तलाश जारी है तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यावाही की जा रही है गाँव मे पुलिस बल तैनात कर दिया गया है मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।