राम मंदिर परिसर में अभी तक जितने भी निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनको एक महीने के अंदर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएंगे। रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक के पहले अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने पत्रकारों से इस जानकारी को साझा किया।
नृपेन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में भवन निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में चल रही है। इसमें राम मंदिर परिसर के अंदर श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के कारण उनकी सुरक्षा को लेकर भी मंथन हो रहा है। श्रद्धालुओं का सुरक्षा के उपायों को लेकर ट्रस्ट लगातार जिला व पुलिस प्रशासन के संपर्क में है।
भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में निर्माण कार्य प्रारंभिक स्टेज पर है। यहां पर पहले सिविल कार्य को पूरा कराया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में राम कथाओं के लिए 20 गैलरी का निर्माण होगा। यहां की गैलरी में राम कथा को किस तकनीक के जरिए प्रदर्शित किया जाए, यह अपने में है चुनौती। कोशिश की जा रही है कि राम कथाओं की स्क्रिप्ट को जल्दी पूरा किया जा सके।