वाराणसी को जल्द मिलेगी 250 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, गांवों से लेकर शहर तक कनेक्टिविटी होगी बेहतर


          वाराणसी। काशी में तेजी से बढ़ रहे पर्यटकों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में जल्द 250 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। पहले से शहर में 50 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं, इसके साथ ही बसों की संख्या तीन सौ हो जाएगी।
          नई इलेक्ट्रिक बसें एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर लगभग 250 किलोमीटर तक चलेंगी। पुराने इलेक्ट्रिक बसें एक बार चार्ज होने पर लगभग 115 किलोमीटर तक चलती हैं। इन बसों को लंबी दूरी तक नहीं भेजा जा सकता है। 250 किलोमीटर चलने वाली इलेक्ट्रिक बसें जिले में शहर से लेकर गांव तक यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी। भविष्य में इन बसों को दूसरे जिलों में भेजी जाएंगी।
         शहर में हवा दूषित होने और डीजल बसों की संख्या कम करने को लेकर शासन इलेक्ट्रिक बसों पर ज्यादा जोर दे रहा है। इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ने के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधा के लिए हर तीन से पांच मिनट के बीच बसों का संचालन होगा। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने