यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 26 से 28 के बीच बारिश के आसार; बढ़ेगी ठंड

            यूपी में 26 दिसम्‍बर से एक बार फिर मौसम बदल सकता है। 26 से 28 दिसम्‍बर के बीच बारिश के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर के साथ आगरा और आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है। पहले धूल भरी आंधी चलेगी फिर बारिश की आशंका है। हालांकि ओलावृष्टि की चेतावनी नहीं दी गई है। ऐसा होने पर एक साथ सर्दी बढ़ सकती है। बारिश के बाद कंपकंपाती ठंड के लिए तैयार रहना चाहिए। जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में पश्चिम से लेकर पूरब तक छिछला से लेकर मध्‍यम कोहरा छाने की संभावना है।
          आगरा में शुक्रवार को दोपहर में धूप के साथ मौसम खिला। लेकिन सुबह और शाम को गलन की अधिकता सेहत पर भारी पड़ रही है। तापमान भले ही अधिक है लेकिन गलन के कारण सर्दी बैठ रही है। जुकाम और सर्दी के बाद बुखार भी आ रहा है। क्रिसमस तक ऐसा ही चलने वाला है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा होकर 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह शरीर के तापमान से पूरे सात डिग्री कम है। यानि दिन में भी तापमान इतना कम नहीं है। यह गलतफहमी भी लापरवाही का कारण बन रही है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद

और नया पुराने